असम के लखीमपुर जिले में देसी बम फटने से 2 घायल

2 Injured in a bomb blast in district Lakhimpur of Assam
असम के लखीमपुर जिले के सरमोती में आज एक मकान के परिसर में मिट्टी में दबा देशी बम फट गया जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए। असम के लखीमपुर जिले में विस्फोट, दो घायल पुलिस ने बताया यह बम तीन दिन पहले एक छोटे बच्चे ने देखा और उठा कर अपने घर ले आया। बच्चे के परिवार के सदस्यों ने यह बम जमीन के अंदर कचरे के साथ दबा दिया।

यह बम आज सुबह सात बज कर करीब तीस मिनट पर दबाव के चलते फट गया जिससे परिसर में रह रहे दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह बम छर्रों और साइकिल के बाल बेयरिंग और प्लास्टिक के टुकड़ों को रस्सी से लपेट कर बनाया गया था। घायलों के नाम गोपाल बोरा और जतिन गोगोई हैं। उन्‍हें अस्‍तपाल में भर्ती करा दिया गया है।

यह देसी बम किसने बनाया है अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बम को किस तरह के इस्‍तेमाल के लिए बनाया गया है इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। बहरहाल घायलों का बयान दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+