पाक महिला पायलट का अधिकारियों पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की एक महिला पायलट ने सरकारी एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों पर महिला सहकर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला पायलट पीआईए पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी है। कैप्टन रिफत हई ने पीआईए के वरिष्ठ अधिकारियों पर महिला पायलटों और अन्य महिला कर्मियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

महिला पायलट ने यह भी आरोप लगाया है कि अगर महिला कर्मचारी अधिकारियों की मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो उनकी प्रोन्नति रोक दी जाती है और कई बार उनकी पदावनति कर दी जाती है। हई का कहना है कि इस मामले में उन्होंने पीआईए की महिला विकास की स्थाई समिति से शिकायत की थी मगर उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हई की ओर से दायर एक याचिका पर लाहौर उच्च न्यायालय ने कल उनके आरोपों पर पीआईए के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों से जवाब तलब की है। अदालत ने इस मामले में शुरूआती दलीलें सुनने के बाद प्रबंध निदेशक समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। हई ने अदालत से कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए बने कानून के तहत पीआईए के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+