पाकिस्तान: गवर्नर के सभा स्थल पर राकेट से हमला, 1 की मौत

टीवी चैनल रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में एक व्यक्ति मारा गया और सात लोग घायल हो गए। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारियों ने बताया कि गवर्नर कौसर हमले के समय सभा स्थल पर मौजूद नहीं थे। खबरों में कहा गया है कि संभवत: सभा रद्द कर दी जाएगी और गवर्नर वापस पेशावर लौट जाएंगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल हुए लोगों में अधिकतर कबायली सरदार हैं। हमले के बाद क्षेत्रा में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। सभा स्थल पर करीब 150 कबायली सरदार मौजूद थे। तीन राकेट दागे गए जिसमें से एक मंच पर गिरा, दूसरा हेलीपैड के निकट और तीसरा कबायली सरदारों के निकट। अभी तक इस हमले की जिम्मेवारी किसी समूह ने नहीं ली है। आम तौर पर इस तरह के हमलों के लिए स्थानीय तालिबान को जिम्मेवार ठहराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications