मायावती पर जनता को नहीं रहा भरोसा: अखिलेश यादव

सपा की क्रांति रथयात्रा के चौथे चरण में सपा के निशाने पर बसपा ही रही है। इस दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता में इस सरकार की कोई साख नहीं रह गयी है। इसे अब जाना ही है। अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि प्रदेश में सपा के पक्ष में ही माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा इस सरकार के कृत्यों को कभी नहीं भूलेगी और जब सपा की सरकार बनेगी तो बसपा सरकार द्वारा की गयी लूट का हिसाब लिया जायेगा।
क्रान्तिरथ यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री की कार्यशैली की उन्होंने आलोचना की। यादव ने नये जिले के सृजन पर सवाल उठाते हुए कहा कि बजट में धन की व्यवस्था के बगैर वह नये जिलों का सृजन करती जा रही हैं। वहीं कांशीराम की पुण्यतिथि पर किये गये शिलान्यास पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस योजना के केवल प्रचार के लिए छह हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। यादव ने कहा कि जिस प्रकार मायावती जनता को छल रहीं हैं, यह निश्चित है कि आगामी चुनाव में जनता इन सब का हिसाब जरूर लेगी।












Click it and Unblock the Notifications