बांग्लादेश में एनआईए ने 4 मेडिकल छात्रों को उठाया

सूत्रों के मुताबिक एनआईए की टीम शुक्रवार को ढाका गई थी । उसी दिन बांग्लादेश खुफिया विभाग की मदद से सिलहट के मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले चार कश्मीरी छात्रों को उठा लिया। इनमें से तौउसिफ थर्ड इयर और दानेस चौथे वर्ष का छात्र है। आमिर और रेशमी को इसी साल से डिग्री मिलनेवाली है। सूत्रों के मुताबिक दो दिन की कड़ी पूछताछ के बाद रविवार शाम को उन्हें मेडिकल कालेज के गेट पर छोड़ दिया गया। इनसे कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है। अब तक की जांच से जो संकेत मिले हैं उसके मुताबिक एनआईए को 7 सितंबर को हुए धमाके के मामले में जुनैद अकरम नामक युवक की तलाश है। मालूम हो कि किश्तवाड़ के एक पुलिस थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और इस मामले में आरोप हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी अजहर अली पर लगाए जा रहे हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक वसीम और जुनैद दोनों भाई हैं। एनआईए का दावा है कि जुनैद ने पीओके में आतंकी ट्रेनिंग ली थी। हालांकि उसके पिता ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले साल मैट्रिक की परीक्षा के बाद अगस्त से लापता है और उन लोगों ने इस बारे में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करा रखी है। इसके बावजूद उनके बेटे को आतंकी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिजबुल आतंकी अजहर अली ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अली की गतिविधियां संदिग्ध होने के बाद मैंने उससे अपना मकान खाली करने को कहा था। वहीं, वसीम के बारे में कहा कि उनके बेटे को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications