यूपी: कांशीराम की पुण्यतिथि पर 484 योजनाओं का तोहफा

विपक्ष द्वारा लाखों करोड़ों के घोटाले व भ्रष्टाचार के बीच एक बार फिर मायावती ने राजकोष का मुंह खोल दिया। जनता के हित की बात कहते हुए मायावती ने 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि राज्य की जनता के विकास के लिए जो भी संभव है वह किया जाएगा। रविवार को कांशीराम की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मायावती ने कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंचकर उनकी मूर्ति का माल्यापर्ण किया। कई अन्य स्थानों पर कांशीराम की याद में कार्यक्रम आयोजित किए गये कई जगहों पर श्रद्धाजंलि सभाएं हुईं जिसमें लोगों ने श्रद्धाजंलि दी। मुख्यमंत्री ने उनक याद में लोगों को कई तोहफे लिए जिसमें प्रमुख रही शहरी दलित बाहुल्य बस्ती समग्र विकास योजना जिसमें राज्य के सभी जिलों में तीन-तीन दलित बाहुल्य बस्तियों का चयन किया जाएगा तथा उन इलाकों का पूरा विकास होगा।
सीसी रोड से लेकर बिजली पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री ने एक करोड़ 42 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। राज्य नगरीय विकास अभिकरण सूडा के माध्यम से मेरठ, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र व आजमगढ़ में 66.53 करोड़ की लागत से 1720 आवास तैयार किए जाएंगे। पुण्यतिथि पर बसपा के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर श्रद्धाजंलि सभाएं आयोजित कीं।












Click it and Unblock the Notifications