2जी मामले पर प्रधानमंत्री करें अग्निपरीक्षा का सामना: अन्ना हजारे

अगर उनकी साफ छवि साबित हो जाती है तो यह अच्छे के लिए होगा। किसी को भी इससे डरना क्यों चाहिए? उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि मनमोहन ने गलत किया है। हजारे इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री को 2जी स्पेक्टम आवंटन घोटाले में जांच का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या मनमोहन सिंह ईमानदार नहीं हैं? लेकिन इसका फायदा क्या है?
मालूम हो कि बीते 28 मई को अन्ना हजारे ने कहा था कि प्रधानमंत्री तो अच्छे हैं लेकिन रिमोट कंट्रोल से परेशानी है। अन्ना ने कहा था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अच्छे आदमी हैं। लेकिन उन्हें जो रिमोट कंट्रोल से चलाता है। वो ठीक नहीं है। अन्ना ने यह बात बैंगलोर में जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा था।












Click it and Unblock the Notifications