यमन: अलकायदा की जगह अपना सैन्य ठिकाना उड़ा डाला
यमन
में वायु सेना द्वारा की गई गफलत में उसकी अपनी ही सेना के 20 जवान मारे गए। दरअसल यहां एक विमान आतंकी संगठन अलकायदा के एक अड्डे पर धावा बोलने वाला था। गलती से विमान चालक दक्षिणी अबयान प्रांत स्थित अपने ही एक सैन्य ठिकाने को निशाना बना बैठा। सैन्य ठिकाने पर लगातार हवाई हमले होते रहे जिसके चपेट में सेना के 20 जवान आ गए। हालांकि अभी तक मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारियों के मुताबिक यमन में अलकायदा के नियंत्रण को कमजोर करने के लिए सेना द्वारा हवाई हमले का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत इस इलाके में हवाई हमला होना था। अभी तक रक्षा मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि करने से मना कर दिया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि अपने ही सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने वाला कोई मामला अभी तक सामने नहीं आया है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यमन
के राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के 3 दशक पुराने शासन के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। सालेह पर जानलेवा हमला भी किया गया था। हाल ही में वे सऊदी अरब से अपना इलाज कराकर यमन पहुंचे हैं। यमन से लौट सालेह ने कहा था कि शांति बहाली के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में कई देशों ने यूएन में यमन पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की थी।











Click it and Unblock the Notifications