आसमान में कलाबाजी दिखायेंगी महिलाएं

वायुसेना के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने बताया कि हमारे पास आसमान में कलाबाजी करने वाली महिलाओं की एक टीम होगी और यह आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के परेड के लिए अभ्यास कर रही है। उल्लेखनीय है कि आसमान में कलाबाजी करने वाली किसी रक्षा बल की दुनिया में महिलाओं की यह पहली टीम होगी। अधिकारियों ने बताया कि इस टीम में छह सदस्य हैं जिनका कठिन प्रशिक्षण चल रहा है। यह इसी तरह की कलाबाजी करने वाली आकाशगंगा टीम के अतिरिक्त टीम होगी।
आकाशगंगा टीम पिछले कई वर्षो से राष्टीय और अंतरराष्टीय स्तर पर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने बताया कि जून में तीन महिला अधिकारियों के सफलतापूर्वक एवरेस्ट फतह करने के बाद इस तरह की टीम के गठन का विचार आया। उन्होंने बताया कि हमारी महिला अधिकारियों ने न सिर्फ माउंट एवरेस्ट फतह किया है बल्कि यहां हुए इंटरनेशनल हाई एल्टीट्युड मैराथन में दूसरा और छठा स्थान भी प्राप्त किया है। वहीं इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कारपोरल राजू सिंधू ने हासिल किया।












Click it and Unblock the Notifications