कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी दल पर गोलीबारी की गई, जिसपर सुरक्षा बलों ने जवाबी गोलीबारी की और एक आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि लश्कर ए तैयबा कमांडर अब्दुल रहमान पिछले कुछ दिनों से सक्रिय था। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मुठभेड़ के तहत उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के दारपुरा इलाके में एक अग्यात आतंकवादी मारा गया।
यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब यहां से 110 किलोमीटर दूर वन क्षेत्रा में तलाशी दल का एक आतंकवादी से सामना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उसने गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर सुरक्षा बलों के साथ उसकी मुठभेड़ हुई, जिसमें वह मारा गया। हालांकि, अभी इस आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है और वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था, इस बारे में भी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications