कश्‍मीर में घुसपैठियों को मिल रही पाकिस्‍तानी मदद

terrorism
श्रीनगर। सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि कश्मीर में घुसपैठ करने के दौरान हुई एक आतंकवादी की गिरफ्तारी से आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों की साठगांठ का पर्दाफाश हो गया है। कराची निवासी अली रहमान के बेटे निसार को शुक्रवार को माछिल से कश्मीर में अवैध रूप से दाखिल होने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

चिनार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एस.ए हुसैन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी नागरिक और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी (निसार अहमद) की गिरफ्तारी से कश्मीर में घुसपैठ कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी युवकों को प्रशिक्षित करने और उन्हें हथियार देने में आईएसआई, पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठनों की साठगांठ का पर्दाफाश हो गया है।

एक तरफ पाकिस्‍तान लगातार भारत में घुसपैठ कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है और वही दूसरी तरफ अपने ही देश में उफनते आतंकवाद को रोक पाना मुश्किल सा हो रहा है। पाकिस्तान के अशांत उत्तर..पश्चिम इलाके में दो अलग अलग हमलों में एक खुफिया अधिकारी तथा एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। संवाददाताओं को बताया कि खुफिया ब्यूरो के सहायक उपनिरीक्षक अरशद घयास को कल खैबर पख्तुनखवा प्रांत के स्वाबी जिले में छोटा लाहौर इलाके में गोली मार दी गयी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+