संजीव भट्ट की पत्नी ने लिखी चिदंबरम को चिट्ठी
अहमदाबाद।
गुजरात के आईपीएस संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट ने गृहमंत्री पी चिदंबरम को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार की है। चिट्ठी में उन्होंने लिख है कि उनके पति की जान को खतरा है। संजीव भट्ट की पत्नी इससे पहले गुजरात के डीजीपी को भी चिट्ठी लिख चुकी हैं। उनका कहना है कि गुजरात की राज्य सरकार उनके पति संजीव भट्ट के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। id="toptextpromo">गौरतलब
है कि संजीव भट्ट पर अपने ही विभाग के अधिकारी केडी पंत ने गलत तरीके से हलफनामा बनवाने का आरोप लगाया था। दरअसल संजीव भट्ट ने नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया था कि गोधरा कांड के समय उन्होंने एक बैठक के दौरान कहा था कि दंगों में मुस्लिमों को निशाना बनाया जाए। जिसके लिए उन्होंने अदालत में 2 हलफनामे दाखिल किए थे। एक हलफानाम उन्होंने अपना दाखिल किया और एक अपने सहयोगी अधिकारी से भरवाया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मुख्यमंत्री
पर लगाए गए इन आरोपों के बाद आईपीएस संजीव भट्ट को ड्यूटी से गायब रहने की वजह से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने मोदी पर यह भी आरोप लगाया था कि उन्होंने हरेन पांड्या केस में उनसे सुबूत मिटाने के लिए कहा था। संजीव भट्ट की पत्नी ने कहा है कि राज्य पुलिस एक आईपीएस अधिकारी से मुजरिमों जैसा बर्ताव कर रही है।











Click it and Unblock the Notifications