मंगलवार को होगा आईपीएस संजीव भट्ट की याचिका पर फैसला

आईपीएस संजीव भट्ट पिछले दो दिनों से गुजरात की साबरमती जेल में बंद हैं। भट्ट की गिरफ्तारी के बाद से गुजरात में राजनीति काफी गर्मा गई है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री की सद्भावना उपवास का सच अब सबके सामने आ रहा है। संजीव भट्ट ने गोधरा कांड में उनकी भूमिका को संदिग्ध बताया था जिस वजह से वे बदले की भावना से उन पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी कहा कि मोदी ने गुजरात में प्रशासन से लेकर कानून को अपने कब्जे में ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications