सिरसा में टूटा आंखों की जांच का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

Dera Sachcha Sauda
महेंद्रगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर हसनपुरिया ग्रामीण जनसेवा समिति द्वारा जिला प्रशासन, महेन्द्रगढ़ के सहयोग से देश का सबसे बड़ा फ्री आई कैंप लगाया गया। यह कैंप जिले में 7 स्थानों पर लगाए गए थे जिनमें 8006 लोगों ने स्क्रीनिंग कराई। इससे पहले इतना बड़ा फ्री आई कैंप डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा लगाया गया था जिसमें 4603 लोगों की स्क्रीनिंग हुई थी। इसके साथ ही आज महेंद्रगढ़ जिले का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में शामिल हो गया।

इसकी आधिकारिक घोषणा लिम्का टीम द्वारा दो माह बाद की जाएगी। महेन्द्रगढ़ जिले में सात स्थानों पर लगाए गए इस कैंप में 21 डाक्टरों की टीम ने पूरे दिनभर में। 8006 लोगों की स्क्रीनिंग की तथा 2033 लोगों को आपरेशन के लिए भेजा गया। इसके अलावा एक ही दिन में 428 लोगों की आंखों का आपरेशन किया गया। उप जिला प्रमुख सुनीता वर्मा तथा मास्टर सतबीर हसनपुरिया द्वारा लगाए गए इस कैंप के दौरान उपायुक्त डा. साकेत कुमार दिनभर सभी कैंपों पर नजर बनाए हुए थे।

कोई भी केस खराब न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पु ता प्रबंध किए गए थे। पूरे जिले को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। ज्यादा भीड़ होने के कारण उपायुक्त ने चार डॉक्टर सामान्य अस्पताल से भेजने के निर्देश दिए ताकि लोगों को लंबा इंतजार न करना पड़े। जिन गांवों में कैंप लगाया गया उनमें कांटी खेड़ी, बाछौद, बोचडिय़ा, सिहमा, भोजावास, कनीना व सेहलंग शामिल हैं।

इस कैंप में मोतियाबिंद वाले रोगियों के लिए चश्मा, दवा व भोजन आदि की निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा भर्ती रोगियों को ले जाने तथा वापस लाने की भी व्यवस्था बिलकुल फ्री थी। पूरे दिन की गतिविधि पर लिम्का बुक की टीम ने अपनी वीडियो रिकार्डिंग कराई तथा अन्य तथ्यों पर बारिकी से नजर रखी। इस बारे में टीम ने किसी सदस्य से पूछताछ नहीं की बल्कि स्वयं पूरे अभियान पर नजर रखे हुए थी। टीम ने सभी स्थानों पर अपने सदस्य नियुक्त किए हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+