12 नवंबर को सिरसा पहुंचेगी आडवाणी की रथयात्रा: चोपड़ा
सिरसा।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट जगदीश चोपड़ा ने बताया कि 12 नवंबर की शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की रथयात्रा सिरसा में पहुंचेगी जहां यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जायेगा। चोपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा जिसे आडवाणी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे। आडवाणी की रथयात्रा के सिरसा आगमन की जानकारी से भाजपा के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी देखी गयी। id="toptextpromo">चोपड़ा
ने कहा कि आडवाणी जैसे देश के सर्वोच्च नेता की रथयात्रा का हरियाणा के अंतिम छोर में स्थित सिरसा जैसे स्थान पर आना समूचे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। चोपड़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस यात्रा को इस क्षेत्र की जनता का भारी समर्थन मिलेगा। क्योंकि आडवाणी इस यात्रा के माध्यम से देश के सर्वाधिक ज्वलंत भ्रष्टाचार के मुद्दे पर देशवासियों को आवाह्न कर रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>भ्रष्टाचार
राजनीतिक मुद्दा न होकर राष्ट्रीय विकट समस्या है अत: इसे राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखना चाहिये। चोपड़ा ने कहा कि हिसार एवं फतेहाबाद के रास्ते सिरसा पहुंचने वाली इस रथयात्रा के आयोजन के लिए स्टीक कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है सिरसा से डबवाली होकर यह रथयात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।











Click it and Unblock the Notifications