हरियाणा: मरीजों को सुरक्षा देगा अर्श का रोबोट
पानीपत।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मानित किए जा चुके डीएवी पब्लिक स्कूल थर्मल कक्षा नौवीं के छात्र अर्श शाह दिलबागी ने गत दिनों नोएडा में आयोजित इंडियन रोबोट ओलंपियाड में रोबोट बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। रोबोट बनाने में उनके सहयोगी दो अन्य छात्र भी थे। छठवां रोबोट ओलंपियाड नोएडा में 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक आयोजित हुआ। id="toptextpromo">इसमें
देशभर के विभिन्न स्कूलों की 45 टीमों ने हिस्सा लिया था। रोबोट निर्माता छात्र अर्श दिलबागी का कहना है कि प्री प्रोग्राम्स रोबोटिक्स (रोबोट) की मदद से मरीजों को सुरक्षा के साथ ऊंचे-नीचे स्थानों पर आसानी से ले जाया जा सकेगा। अर्श ने कहा कि वे चाहते हैं कि रोबोटिक्स के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें। अनमैंड ग्राउंड व्हीकल का प्रतिरूप बनाकर नार्थ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फिलीपींस
मनीला में आयोजित की गई रोबोटिक्स कार्यशाला में भी अर्श की टीम भारत का नेतृत्व कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि अर्श के पिता अमित दिलबागी पानीपत थर्मल में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा उसकी मां रितु डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल हैं। अर्श का रोबोट मरीजों के हित में है। अर्श ने बताया कि उन्होंने रोबोटिक्स से जुड़ी एक बेवसाइट भी बनाई है, जिसे प्रतिदिन सैकड़ों लोग सर्च करते हैं।











Click it and Unblock the Notifications