जिंदा इंसान को खा रहे थे कीड़े

जानकारी के अनुसार नेजाडेला गांव के समीप एक माइनर के किनारे एक व्यक्ति बेहोश पड़ा था। किसी ग्रामीण ने उसे बेहोश देखा तो इसकी सूचना गांव के सरपंच होशियार सिंह को दी। सरपंच ने सदर पुलिस थाने में इतला दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बेहोश व्यक्ति की उम्र लगभग 40 साल है और वह कई दिनों से बेहोश पड़ा हुआ था जिस कारण उसके शरीर पर कीड़े लग चुके थे। उसकी आंखों में भी कीड़े लगे हुए थे। शरीर से दुबला-पुतला होने के कारण ऐसा लग रहा था कि उसे काफी दिनों से खाना नहीं मिला था। अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन इस प्रकार की घटना का होना हमारे की समाज की तेजी से बढ़ रही संवेदनहीनता की ओर इशारा करती है।












Click it and Unblock the Notifications