दिल्ली के हजारों घर में चल रहा है नकली रेगुलेटर
दिल्ली
(ब्यूरो)। नकली घी, नकली तेल, नकली दूध अब नकली रेगुलेटर भी। पुलिस ने नकली रेगुलेटर बनाने वालों को पकड़ा है। यह अलग बात है ये लोग अपनी करतूत से हजारों घरों को खतरा में डाल चुके हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि इस फैक्ट्री से तीन लाख रेगुलेटर बन चुके हैं। इन रेगुलेटर पर देश की नामी कंपनियों को नकली मोहर लगा दी जाती थी। साथ ही इस पर आईएसआई लिखा रहता था। id="toptextpromo">पिछले
पांच माह में कंपनी ने दिल्ली औऱ उसके आस-पास के इलाकों में करीब डेढ़ लाख नकली रेगुलेटर बाजार में बेच दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूरी कंपनी में करीब 80 लाख रुपये का माल और मशीनें जब्त की गई हैं। प्लाट दिल्ली के किसी कारोबारी का है। जिसे किराए पर लेकर फैक्टरी चलाई जा रही थी। नोएडा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार जौली ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र के प्लाट नंबर 27 में बी.एस एनर्जी नाम से इकोटेक के पास एक नकली रेगुलेटर बनाने की कंपनी चल रही है। सूचना मिलने पर बिसरख थानाप्रभारी बीआर जैदी के नेतृत्व में पुलिस दल को छापामारी करने के लिए भेजा गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>छापेमारी
के दौरान कंपनी चेयरमैन भूपेंद्र पुत्र प्रभु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह बुलंदशहर के करकौरा का रहने वाला है और फिलहाल गामा-दो सेक्टर के ई-253 में रह रहा है। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि कंपनी का पूरा काम उसके पिता एवं निदेशक प्रभु सिंह देखते हैं। करीब पांच माह पहले ही इस कंपनी को बनाया गया था। वह बीफार्मा करके इसी साल आया था और उसके पिता ने कंपनी का चेयरमैन बना दिया। पिछले पांच माह के समय में कंपनी की ओर से आईएसआई मार्का की मुहर के साथ करीब डेढ़ लाख नकली रेगुलेटर एनसीआर में सप्लाई किए जा चुके हैं। पुलिस ने कंपनी को सील कर दिया है। पुलिस ने कंपनी में 162 केवीए का जेनरेटर और खराद मशीनों समेत करीब 80 लाख रुपये का कच्चा-पक्का माल भी जब्त किया है।











Click it and Unblock the Notifications