दिल्ली: एसएचओ का चोरों ने उड़ा लिया वायरलेस सेट

यह मामला 5 सितंबर का है। रात के समय मयूर विहार थाना प्रभारी ए.एस नेगी अपने ड्राइवर कांस्टेबल संजय के साथ गश्त पर थे। इस बीच वह करीब 11 बजे त्रिलोकपुरी 36 ब्लॉक पर बनी पिकेट पहुंचे। वहां वाहनों की जांच की जा रही था। एसएचओ के पास दो वायरलेस सेट थे। एक उन्होंने हाथ में पकड़ा था, जबकि दूसरे सेट को उन्होंने अपनी बेल्ट में लगाया हुआ था। इस बीच
मयूर विहार मेट्रो स्टेशन की ओर से बढ़ी संख्या में बाइक सवार युवक वहां आए।
पुलिसकर्मियों ने सभी युवकों को छानबीन के लिए रोका। नेगी साहब खुद वाहनों की जांच करने लगे। युवकों के चले जाने के बाद एसएचओ की नजर उनकी बेल्ट पर गई। वहां से उनका वायरलेस सेट गायब था। पिकेट पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से सेट को काफी तलाश किया गया। बाद में एचएचओ ने मामले की आला अधिकारियों को दी। पांच को वायरलेस चोरी की सूचना थाने में देने के बाद 20 सितंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया। फिलहाल वायरलेस सेट की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications