दिल्ली बना चोरों का अड्डा, सांसद के घर चोरी

मामले के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति सांसद की अनुपस्थिति में उनके घर घुसा और बाथरूम का सामान चुराकर ले गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोर घटनास्थल से भागने में सफल हो गया और नौकरानी ने उसे घर से बाहर जाते हुए देखा था। नौकरानी ने चोरी की सूचना पुलिस को दी जो सफाई के लिए घर पर आई थी। अधिकारी ने बताया कि नौकरानी के अनुसार वह सांसद के बंगले में पिछले दस साल से काम कर रही है और सांसद जब भी बाहर होते हैं तो वह घर की सफाई करती है।
नौकरानी ने बताया कि जब वह 1 अक्तूबर को सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट सांसद के घर पहुंची तो उसने वहां से एक व्यक्ति को बाहर जाते देखा। उसने सोचा कि व्यक्ति सांसद का कोई रिश्तेदार होगा। अधिकारी ने कहा कि जब वह वाशरूम गई तो पानी बह रहा था और टोंटी गायब थी। उसने तुरंत उस व्यक्ति की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications