राजपथ पर टक्कर में मरने वाली की संख्‍या 3 हुई

Delhi: 3 IAF men killed in accident
नई दिल्ली। राजपथ पर हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। स्कोडा कार और मारुति वैन की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों का आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कोडा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। राजपथ पर रविवार सुबह पौने दस बजे स्कोडा कार और मारुति वैन में टक्कर हुई।

स्कोडा कार कनॉट प्लेस से इंडिया गेट और मारुति वैन विजय चौक से इंडिया गेट की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया और एक वैगनआर कार से आरएमएल ले जाया गया। सिर में अधिक चोट लगने और शरीर से काफी खून बहने की वजह से मनीष चौहान (23), लखन दास (38) और एसके चतुर्वेदी (48) की मौत हो गई, जबकि चतुर्वेदी की पत्नी मीनाक्षी (45) बुरी तरह से जख्मी हालत में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। हादसे में घायल अजय (22), शैलेंद्र (23) और एसएस बैसाख (24) की हालत भी नाजुक बनी हुई है। इनकी तैनाती ढांसा एयरफोर्स स्टेशन पर है।

सुबह ये लोग लाखनदास की मारुति से अक्षरधाम के लिए निकले थे। उनकी वैन राजपथ होकर अक्षरधाम जा रही थी। लाखन हॉर्न बजाते हुए राजपथ क्रॉसिंग का आधा हिस्सा पार कर चुका था, तभी अचानक मेरिडियन होटल की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा ने टक्कर मार दी। सभी मारुति सवार ढासा स्थित एयरफोर्स स्टेशन से अक्षरधाम जाने के लिए निकले थे। मनीष चौहान और एसके चतुर्वेदी एयरफोर्स में कार्यरत थे। संसद मार्ग थाना पुलिस ने निशांत कुमार के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+