बिहार: चाकूओं से गोदकर बिजनेस मैन की निर्मम हत्या

आक्रोशित लोगों ने छौड़ाही ओपी के वाहन को आग के हवाले करने का प्रयास किया। लेकिन, शांति पसंद लोगों के हस्तक्षेप से गाड़ी में आग नहीं लगाई जा सकी। ग्रामीणों ने दौलतपुर-मालीपुर पथ को भी जाम कर दिया। इधर, भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे डीएसपी के साथ भी आक्रोशित लोगों ने दुर्व्यवहार किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में पूर्व मुखिया सह भाकपा के अंचल मंत्री राजेन्द्र महतो जख्मी हो गए। घायल पूर्व मुखिया को बेहोशी की हालत में स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी, छौड़ाही ओपी प्रभारी जेएन आजाद को बर्खास्त करने, मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही डीएम, सदर डीएसपी ने भारी मात्रा में पुलिस बल व दंगा नियंत्रण वाहन के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्र्वासन बाद जाम समाप्त हो सका। डीएम ने छौड़ाही ओपी प्रभारी को लाइन हाजिर करने का आश्वासन दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।












Click it and Unblock the Notifications