कश्मीर: हाइवे पर हुआ भयंकर हादसा, 6 की मौत, 12 जख्मी
श्रीनगर।
जम्मू कश्मीर के रामवन जिले में नेशनल हाइवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई जबकि बारह लोग जख्मी हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा एक मेटाडोर के पहाड़ी से नीचे खाई में गिरने से हुआ। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार रामवन जिले में एक मोटाडोर लगभग 18 लोगों को लेकर श्रीनगर की तरफ जा रही थी। हाइवे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने मेटाडोर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मेटाडोर के तो परखच्चे उखड़ गये और वह पहाड़ से नीचे गिर गई। सूचना पाकर फौरन मौके पर बचाव दल पहुंचा मगर 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>घायल
लोगों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है जबकि घायल में से दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद से ट्रक का चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।











Click it and Unblock the Notifications