दिल्‍ली: कोमा में पड़े पति को तलाक देगी पत्‍नी

Delhi
दिल्ली (ब्यूरो)। जिस मां ने बेटे को दूल्हा बनाया वही मां अब बेटे का तलाक कराने के लिए उसकी जगह अदालत में बयान देगी। कारण, बेटा पिछले ढाई साल से कोमा में है। महिला की अर्जी पर कड़कड़डूमा अदालत में 13 अक्तूबर को सुनवाई होगी। चांदनी चौक निवासी माया सहगल बेटे नितिन का आपसी सहमति से तलाक कराना चाहती है। उनकी बहू रश्मि इस बाबत कड़कड़डूमा अदालत में अर्जी दायर कर चुकी है। बेटा पिछले ढाई साल से कोमा में है और उसकी रिकवरी के गुंजाइश बेहद कम है। इसलिए मां को बहू की अर्जी पर ऐतराज नहीं है। अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि नितिन की हालत के मद्देनजर दोनों पक्षों के बीच तलाक के लिए सहमति बन गई है।

बता दें कि नितिन सहगल की शादी ईस्ट आजाद नगर निवासी रश्मि के साथ 07 दिसंबर 2008 को हुई थी। शादी के चार माह बाद नितिन का एक खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद से ही नितिन कोमा में है। अब उसकी देखभाल उसकी मां और भाई करते हैं। हादसे के बाद रश्मि 01 अगस्त 2009 से अपने मायके में है। उधर, तिलक नगर में युवती सोनिया (17) ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

करीब 40 फीसदी झुलसी अवस्था में डीडीयू अस्पताल भरती में सोनिया अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बताया जा रहा है कि उसकी बुआ ने नवरात्रि मनाने से मना कर दिया था। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है। तिलक नगर के श्याम नगर निवासी आज्ञा कौर के साथ बचपन से उसकी भतीजी सोनिया (17) रहती है, जबकि उसके माता-पिता दिल्ली में किसी दूसरी जगह पर रहते हैं। शनिवार शाम सोनिया दूसरी मंजिल पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सोनिया की बुआ ने उसे नवरात्रि पर्व मनाने से मना कर दिया था। इससे वह नाराज थी। आशंका है कि इसी वजह से उसने खुदकुशी की कोशिश की है। लेकिन पुलिस सही कारणों के लिए सोनिया के बयान का इंतजार कर रही है। साथ ही उसके परिजनों और बुआ से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+