दिल्‍ली: नशे के आदी को एक साल की सजा

Delhi: Drug addict gets one-year jail term
दिल्‍ली। नशे के आदी एक व्यक्ति को एक साल की सजा देते हुए दिल्ली की एक अदालत ने शहर की सरकार से कहा है कि वह उसके जेल में रहने के दौरान उसकी यह आदत छुड़ाने की दिशा में काम करे, ताकि उसे ड्रग माफिया अपने चंगुल में नहीं ले सके। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश न्यायमूर्ति संतोष स्नेही मान ने जेल अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया कि हेरोइन रखने का आरोपी पहाड़गंज निवासी अजय कैद के दौरान भी अपने परिवार वालों के सतत् संपर्क में रहे।

अदालत ने कहा, सभी तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, ऐसा लगता है कि ड्रग माफिया अजय का इस्तेमाल कर रहा था। ऐसा लगता है कि उसकी मादक पदार्थों की लत का इस्तेमाल किया जा रहा था और इसलिए यह जरूरी है कि उसे सजा सुनाते समय प्रदेश को इस बात का आदेश दिया जाए कि आरोपी की मादक पदार्थों की लत छुड़ाई जाए।

अदालत के मुताबिक, प्रदेश सरकार को आदेश दिया जाता है कि जेल अधीक्षक इस संबंध में जरूरी कदम उठाएं और अदालत में उसकी प्रगति रिपोर्ट मासिक आधार पर जमा करें । अजय को नवंबर, 2008 में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास से हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था । मुकदमे के दौरान उसने अदालत को बताया कि उसे फंसाया गया है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+