राजस्‍थान: ट्रक ने 10 श्रद्धालुओं को कुचला, 4 की मौत

4 young devotees killed in road accident
जयपुर। भीलवाडा जिले के सदर थाना इलाके के हजारी खेडा गांव के निकट आज एक अनियंत्रित ट्रक ने दस श्रद्धालुओं को कुचल दिया। इनमें से एक मां और उसके बेटे समेत चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि छह को गंभीर हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजते हुए घायलों को इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुर गांव के लोग धार्मिक स्थल की पैदल यात्रा पर रवाना हुए थे। राष्टीय राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। घटना के बाद 35 वर्षीय पुष्पा, 12 वर्षीय विद्या और 13 वर्षीय पूजा की मौके पर मौत हो गई जबकि अस्पताल ले जाते समय पंकज की रास्‍ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायलों को भीलवाडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां एक की हालत नाजुक बतायी जाती है।

पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक घटना के बाद से ट्रेक लेकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के आश्रितों को बीस बीस हजार रूपये और घायलों को पांच पांच हजार रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+