1 लाख की चोरी करने वाले का सीसीटीवी फुटेज जारी

पुलिस ने 12 सितंबर को हांसी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एक महिला के एक लाख रूपए लेकर चंपत होने वाले आरोपी युवक का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। उल्लेखनीय है कि गत 12 सितंबर को हांसी खंड के गांव मेंहदा की बिमला पुत्री बलजीत एसबीआई बैंक में एक लाख रूपए जमा कराने के लिए आई थी। बैंक में उसने एक अज्ञात युवक से पैसे जमा कराने वाला फार्म भरने के लिए कहा था तथा पास में एक लाख रूपए रख दिए।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर अज्ञात युवक एक लाख रूपए लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि इस दौरान उसका चेहरा बैंक के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बताने वाले को जिला पुलिस की ओर से उचित इनाम दिया जाएगा तथा उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। आरोपी के बारे में सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा हांसी सिटी थाना के दूरभाष नंबर 01663-254240 या थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9996200410 पर दी जा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications