दिल्‍ली: स्प्रे कर महिला को किया बेहोश, लूट लिए साढ़े नौ लाख

Delhi: Thirty nine lakhs looted from woman
दिल्ली (ब्यूरो)। आनंद विहार में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर मिर्च वाला स्प्रे कर बदमाशों ने एक महिला से साढ़े नौ लाख रुपये कैश और जेवरात लूट लिए। स्प्रे करते ही तनु पुरी (41) बेहोश हो गईं। बाद में बदमाश कैश और जेवरातों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। होश आने के बाद तनु ने कार की सीट पर रखा अपना बैग गायब पाया। पीड़ित बैंक से अपने जेवरात और कैश निकालने गई थीं। आनंद विहार पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। तनु पति संजीव कुमार पुरी के साथ डी-204, आनंद विहार में रहती हैं।

तनु आनंद विहार डी ब्लॉक में अपना बुटीक चलाती हैं। तनु को किसी पार्टी की पेमेंट करना था। इसके लिए वह अपनी कार से आनंद विहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंची। करीब दस मिनट बाद ही वह बैग में छह लाख रुपये और साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात लेकर अपनी कार के पास पहुंच गई। वह कार का गेट खोलकर सीट पर बैठी ही थी कि इसी बीच दो युवक उनके पास पहुंचे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती एक बदमाश ने तनु पर मिर्च वाला स्प्रे कर दिया। तनु बेहोश हो गई।थोड़ी देर बाद जब तनु को होश आया तो उसने कार की अगली सीट पर रखा अपना बैग गायब पाया। तनु ने तुरंत मामले की सूचना अपने पति और पुलिस को दी। पुलिस तनु के बताए हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

उधर धर्मपुरा इलाके में चोरों ने एक बुजुर्ग के मकान से आठ लाख रुपये के जेवरात और 35 हजार रुपये कैश उड़ा लिया। वारदात के समय पीड़ित कश्मीरी लाल (70) पत्नी के साथ पंजाब गए हुए थे। पड़ोसियों ने उन्हें मामले की सूचना दी। पीड़ित की शिकायत पर गांधी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार कश्मीरी लाल पत्नी के साथ 9/3099 गली नंबर-3, धर्मपुरा, गांधी नगर में रहते हैं।

कश्मीरी सरकारी नौकरी से रिटायर है। गत 20 सितंबर शाम को कश्मीरी लाल पत्नी के साथ बड़ी बेटी के पास जालंधर, पंजाब गए थे। इस बीच मंगलवार शाम उन्हें सूचना मिली कि मकान का ताला तोड़कर चोरी हो गई है। बुधवार शाम को जब कश्मीरी लाल अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि मकान के सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से करीब 30 तोले सोने के जेवरात और 35 हजार रुपये गायब थे। घर का अन्य कीमती सामान भी गायब था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+