दोस्तों के साथ रेस लगाने में हार गया जिंदगी

Delhi: Teenager drives off flyover, dies
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में कुछ दोस्तों ने पहले पब में पार्टी की फिर सड़क पर रेस लगा बैठे पर एक दोस्त इस रेस में अपनी जिंदगी हार गया। घटना लाजपत नगर की है जहां करीब 2:30 बजे एक किशोर की होंडा सिविक कार हवा में गोते लगाती हुई रेलवे फ्लाईओवर से जमीन पर आ गिरी। उसके बाद उसकी मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक लड़के के पिता पब्लिक सेक्टर की एक कंपनी में वाइस प्रेजिडेंट हैं। सूत्रों ने बताया कि किशोर सोनीपत से लॉ की पढ़ाई कर रहा था। हालांकि वह नोएडा का रहने वाला है, लेकिन पढ़ाई के कारण फिलहाल सोनीपत में ही रह रहा था। गुरुवार को वह सोनीपत से होंडा सिविक कार से साउथ दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित एक पब में पहुंचा।

यहां उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। पार्टी खत्म होने के बाद वह देर रात को वहां निकल पड़ा। उसके साथ इनोवा कार में तीन दोस्त भी निकल पड़े। रास्ते में उन्होंने एक-दूसरे के साथ रेस लगानी शुरू कर दी। तेज रफ्तार से दोनों कारें रेलवे फ्लाईओवर पर पहुंचीं। इसी दौरान होंडा सिविक से इनोवा आगे निकल गई। दोस्तों को पछाड़ने के चक्कर में किशोर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान वह कंट्रोल खो बैठा और कार फुटपाथ से टकराते हुए हवा में उछल गई।

पुल की रेलिंग से टकराते हुए कार नेहरू नगर स्थित पीडब्ल्यूडी के वेयरहाउस में जा गिरी। उधर, इनोवा कार में मौजूद किशोर के दोस्तों ने जब उसे पीछे आते नहीं देखा तो उन्होंने यू-टर्न ले लिया। उनके पहुंचने के साथ ही पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस घायल किशोर को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना के बाद उसके परिवार में सन्नाटा फैला हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+