संजय चंद्रा की बेल पर सुनवाई शुक्रवार को

इस पर खंडपीठ ने कहा कि संजय चन्द्रा की अंतरिम जमानत याचिका पर शुक्रवार को अपराह्न दो बजे सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में न्यायिक हिरासत में रखे गए चन्द्रा की नियमित जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही लंबित है। जेठमलानी ने 2जी मामले की सुनवाई समाप्त होने के बाद चंद्रा की जमानत का मामला न्यायमूर्ति जीएस सिंघवी और न्यायमूर्ति ए के गांगुली की खंडपीठ के समक्ष रखा था, लेकिन अदालत के उठ जाने के कारण उस पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। यानी अब कल तक संजय चंद्रा को एक बार फिर इंतजार करना होगा कि उन्हें शुक्रवार को बेल मिलती है या फिर जेल।












Click it and Unblock the Notifications