अफजल की फांसी पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा
श्रीनगर।
जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उनकी फांसी को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होने से पहले जमकर हंगामा हुआ। बीजेपी और पैंथर्स पार्टी इस प्रस्ताव को विधानसभा में चर्चा के लिए पेश किए जाने के खिलाफ हैं। दोनों पार्टियों के हंगामे के बीच बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही 2 बार स्थगित हुई। हंगामे की वजह से अफजल की फांसी माफ करने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश नहीं किया जा सका। id="toptextpromo">13
दिसंबर 2001 को संसद पर हुए हमले की साजिश रचने के आरोपी अफजल गुरु को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। अफजल गुरु ने फांसी की सजा माफ करने के लिए दया याचिका दायर की थी। उसकी इस अपील को गृह मंत्रालय ने नामंजूर करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी। जम्मू एंड कश्मीर विधानसभा में अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ करने का प्रस्ताव निर्दलीय विधायक अब्दुल राशिद ने रखा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अफजल
गुरु को लेकर पिछले कई दिनों से जम्मू और कश्मीर की राजनीति में उबाल आ चुका है। गौरतलब है कि अफजल गुरु की फांसी का मामला अभी राष्ट्रपति के पास है। राष्ट्रपति ने अभी इस पर अपना कोई फैसला नहीं सुनाया है। जिस वजह से इस किसी राज्य की विधानसभा में पेश नहीं किया जा सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर अभी किसी भी पार्टी ने अपना रुख अभी साफ नहीं किया है।











Click it and Unblock the Notifications