भरतपुर में हिंसा भड़काने पर 3 अधिकारी निलंबित

आधिकारिक ने बताया कि भरतपुर के पुलिस महानिरीक्षक सुनील दत्त को भी मौजूदा पद से हटा कर पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि सुनील दत्त का कार्यभार आनंद श्रीवास्तव को सौंपा गया है। इन अधिकारियों के अलावा अजमेर के सलवाड़ में एक पवित्र पुस्तक जलाए जाने की घटना के मामले में अजमेर के पुलिस अधीक्षक बी के पांडे को चित्तौड़गढ़ स्थानांतरित कर दिया गया है। जोधपुर के पुलिस उपायुक्त राजेश मीणा उनका स्थान लेंगे।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को हुई सम्प्रदायिक हिंसा में 10 लोगों की मौत हो गई थी और भारी संख्या में लोगो के घायल होने की सूचना थी। लोगो का कहना था की अगर पुलिस प्रशासन चाहती तो यह सामप्रदायिकता से दूर रहता तथा इसका आकार इतना विशाल नही होता। तथा इतनी भारी संख्या में जन धन की हानि नही होती शहर में शांति व्यवस्था बनी रहती।












Click it and Unblock the Notifications