पुलिस-पब्लिक की दूरी को खत्म करने की कवायद

पानीपत पुलिस अधीक्षक ने इस कमेटी को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस कमेटी का कार्य व उतरदायित्व सच्चाई व ईमानदारी को बढावा देने के साथ-साथ विभिन्न केसो की जांच मे योगदान देना भी है। उन्होने कहा कि समाज मे जनता के सहयोग से अपराध कम हो सकता है और यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है कि समाज से पूर्ण रूप से अपराध खत्म हो।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि महीने मे दो बार इस कमेटी की बैठक होगी और इन बैठको मे क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं, पुलिस की भूमिका तथा किसी ऐसे केस के सम्बन्ध मे जिस से समाज अधिक प्रभावित होता हो उसकी चर्चा की जाएगी। यह कमेटी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस का सहयोग भी करेगी और जहां जहां पुलिसकर्मियों की अधिक आवश्यकता होगी उस स्थान के बारे मे भी अवगत कराएगी ताकि समय पर पुलिस कर्मियों को उस स्थान पर भेजा जा सकें। यह कमेटी पुलिस का घरेलू नौकरों की जांच पड़ताल मे भी सहयोग करेगी। पुलिस इस कार्य के लिये कमेटी के सभी सदस्यों को एक निश्चित फार्म उपलब्ध कराएगी जिसमे घरेलू नौकरों से सम्बधित सपूर्ण जानकारी अकिंत की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications