चिंदबरम ने कहा इस्तीफा दे दूं मैडम जी, सोनिया ने कहा इंतजार करो

इसी बीच सोमवार को पी चिंदबरम ने सोमवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की और मीडिया में आ रही खबर के मुताबिक पी चिंदबरम ने सोनिया के सामने अपने इस्तीफे की पेशकेश की। लेकिन सोनिया गांधी ने उन्हें इंतजार करने को कहा है। चिंदबरम के बाद प्रणब मुख्रजी ने भी सोनिया से मुलाकात की लेकिन उन्होंने इस मुलाकात के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
आपको बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद पूर्व टेलिकॉम मंत्री ए राजा ने भी कोर्ट में कहा कि स्पेक्ट्रम से जुड़े फैसले उन्होंने अकेले नहीं लिए थे। इसलिए पूछताछ के लिए उन सभी लोगों को बुलाया जाना चाहिए, जो इस फैसले में शामिल थे। ए राजा के वकील सुशील कुमार के मुताबिक चिदंबरम की जानकारी और सहमति से ही 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications