चुनाव यूपी में राहुल गांधी कश्‍मीर में

Rahul Gandhi on jammu and kasmir visit
नई दिल्ली। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी पिछले कई दिनों से उत्‍तर प्रदेश में नजर नहीं आए हैं। खबर यह आ रही है कि वे अपने 2 दिन के दौरे पर जम्‍मू व कश्‍मीर के दौरे पर हैं। यहां उनका प्रोग्राम कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं से मिल पार्टी को राज्‍य में मजबूत बनाने का प्रोग्राम है। वे यहां ज्‍यादा से ज्‍यादा युवाओं से मिल उन्‍हें पार्टी से जोड़ने के इरादे से यहां पहुंचे हैं।

उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों की वजह से राहुल गांधी काफी लंबे समय से उत्‍तर प्रदेश की राजनीति पर ही अपना ध्‍यान केंद्रित किए हुए थे। यहां भी राहुल गांधी ने युवाओं को पार्टी से जोड़ कांग्रेस को मजबूत बनाने के कई प्रयास किए। जिसके बावजूद भी नतीजे अभी तक उनके पक्ष में नहीं रहे हैं। अब लगता है कि पार्टी हाईकमान ने अपनी रणनीति बदल दी है। जिसके मुताबिक राहुल गांधी को उत्‍तर प्रदेश की राजनीति से अलग रखने की रणनीति बनाई जा रही है।

जम्‍मू व कश्‍मीर के दौरे की शुरुआत राहुल गांधी कारगिल से करेंगे। यहां वे एक सभा को संबोधित करने के बाद कश्‍मीर विश्‍वविद्यालय जाकर छात्रों से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद वे पंचायती राज संस्‍थाओं के सदस्‍यों और पार्टी के युवा नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनके इस दौरे से लग रहा है कि वे आने वाले समय में जम्‍मू व कश्‍मीर की राजनीति पर ध्‍यान केंद्रित करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+