यूपी-उत्तराखंड में होगा अन्ना टीम का सर्वे

यहां आपको बता दें कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमेठी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है। इस बात की जानकारी अन्ना टीम के प्रमुख सदस्य मनीष सिसौदिया ने दी। उन्होंने कहा कि इस सर्वे में जनता से सीधा सवाल किया जाएगा कि क्या उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को जन लोकपाल का समर्थन करना चाहिए?
टीम अन्ना का जन लोकपाल के मुद्दे पर यह सर्वे उत्तर प्रदेश के शहरों के अलावा दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद और उत्तराखंड के देहरादून और हरिद्वार में भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश में इस सर्वे की कमान 'इंडिया अगेन्स्ट करप्शन' की राष्ट्रीय समन्वय समिति के सदस्य संजय सिंह संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications