मकान कब्जा करने बहू जबरन घर में घुसी

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार अमला मंजेरा और गोविंदी मंजेरा अकेले जी-8ए अरुणा पार्क, शकरपुर में रहते हैं। अमला सरकारी नौकरी से रिटायर हैं। इनके यहां दो बेटे और एक बेटी हैं, तीनों शादीशुदा हैं। अमला का मकान उनकी पत्नी गोविंदी के नाम है। अक्तूबर 2006 में अमला ने अपने छोटे बेटे बिमल की शादी शकरपुर निवासी निधि से की थी। शादी के बाद से ही निधि की अपने सास-ससुर से नहीं बनी। बेटा होने के बाद जुलाई 2009 में निधि और बिमल किराए के मकान में पांडव नगर चले गए।
बिमल को सरकारी नौकरी के आधार पर फरीदाबाद में फ्लैट मिल गया। इसके बाद बिमल और निधि वहां चले गए। कुछ दिनों बाद पति से संबंध बिगड़ने के बाद निधि अपने मायके आ गई और वहीं रहने लगी। गत आठ सितंबर को निधि जबरन अपने सास-ससुर के घर में घुस गई। अमला ने समझा-बुझाकर उसे वापस पति के पास जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी।
मजबूरन उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।












Click it and Unblock the Notifications