नेपाल में हुए विमान हादसे में 10 भारतीयों सहित 19 की मौत

10 Indians among 19 killed in Nepal plane crash
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज सुबह एक हादसे में 1 9 लोगों की मारे जाने की खबर से नेपाल सहित भारत में भी सनसनी मच गई। 19 लोगों की मौतों का कारण बना प्‍लेन हादसा। मरने वालों में 10 भारतीय शामिल हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बुद्धा एयरवेज का विमान सैलानियों को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत एवरेस्‍ट का नजारा दिखाने ले गया था।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा आज सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ 3 क्रू मेंबर सहित 16 यात्रियों को लेकर एक जहाज एवरेस्‍ट की चोटियों की सैर कराने गया था। अचानक उसका संपर्क कंट्रोल रूम से टूट गया। नेपाल से आ रही खबर के मुताबिक 19 लोगों की मौत हो गई है।

आधिकारिक सूत्रों की मानें तो मरने वालों में 10 भारतीय है। सभी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हादसे के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। शवों को मलवे से बाहर निकालकर जांच के आदेश दे दिये गये हैं। प्रथम दृष्टिया खराब मौसम हादसे की बज‍ह के रूप में सामने आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+