दीपावली पर बेंगलूर वालों को मिलेगा मेट्रो का तोहफा

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और रेलवे की तरफ से सुरक्षा प्रमाण पत्र मिल चुका है। जिससे यह साफ हो गया है कि अब बेंगलूर में जल्द ही मेट्रो दौड़ती हुई नजर आएगी। शुरुआती चरण में 9 किलोमीटर लंबी परियोजना की शुरुआत होगी। जिसकी कीमत 6 हजार करोड़ रुपए हैं। सदानंद गौड़ा ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।
गौड़ा ने बताया कि हमने पीएमओ कार्यालय से मांग की है कि खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए कर्नाटक आएं। गौरतबल है कि मेट्रो की सेवा अभी देश में दिल्ली और कलकत्ता में ही चल रही हैं। अब बेंगलूर तीसरा ऐसा शहर होगा जहां मेट्रो की सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे लोगों को सस्ता व समय की बचत करने वाली यात्रा करने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications