दिल्ली: अस्पताल की लिफ्ट में लूट-पाट

पुलिस के अनुसार नीरज परिवार के साथ 116/7 गांव बिहारीपुर में रहता है। पिछले कुछ समय से नीरज की मां रेशम देवी बीमार चल रही है। नीरज ने उन्हें जगप्रवेश चंद्र अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भर्ती कराया था। दोपहर के समय नीरज मां के लिए चाय लेने के लिए अस्पताल से बाहर निकलने लगा। तीसरी मंजिल से जैसे ही वह लिफ्ट में सवार हुआ, इसी बीच दो युवक लिफ्ट में जबरन दाखिल हो गए। एक बदमाश लिफ्ट को टॉप फ्लोर की ओर ले जाने लगा। विरोध करने पर एक बदमाश ने चाकू निकाल लिया।
जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने नीरज से पर्स, मोबाइल और बाइक की चाबी लूट ली। बदमाशों ने फरार होने के लिए नीरज से बाइक का नंबर भी पूछ लिया। जैसे ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर पहुंची, दोनों बदमाश भागने लगे। नीरज के शोर मचाने पर गार्ड और भीड़ ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications