सिद्धू ने कहा भविष्य के प्रधानमंत्री हैं नरेंद्र मोदी

Navjot Singh Sidhu
अहमदाबाद। भारतीय जनता पार्टी से अमृतसर के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी के उपवास स्‍थल पहुंचे और मंच से जमकर उनके कसीदे पढ़े। सिद्धू ने मोदी की तुलना सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी से करते हुए कहा कि मोदी देश के भावी प्रधानमंत्री हैं।

अनशन स्थल गुजरात विश्वविद्यालय कन्वेंशन सेंटर में पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने कहा कि मोदी की तरह के लोगों की जरूरत है जो सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तरह हैं और इन्होंने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने एक बार कहा था कि गरीब लोगों के लिये भेजे गये 100 रुपये में से सिर्फ पांच रुपये उन्हें मिलते हैं। यह प्रधानमंत्री के लिये शर्मनाक है।

उन्‍होंने मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम मुझे 100 रुपये दो मैं गरीबों को 110 रुपये दूंगा। सिद्धू ने कहा कि देश के हर राज्‍य को 10-10 साल के लिए मोदी को दें और देखें। उसके बाद हर नागरिक कहेगा कि मेरा बच्‍चा मोदी जैसा राजनेता बने। मोदी ने गुजरात को जीरो से हीरो बना दिया। मोदी वह महारथी हैं, जिन्‍होंने अर्जुन की तरह अपनी महाभारत लड़ी है।

अंत में सिद्धू ने केंद्र सरकार पर वार किया और कहा कि केंद्र के नेता कुंभकरण सो रहे हैं। उन्‍हें देश से कोई मतलब नहीं रह गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+