स्‍टेनों से प्‍यार करने वाले वकील से पत्‍नी ने मांगा 35 लाख का हर्जाना

Affair with Steno cost 35 lakhs
नई दिल्ली। दिल्‍ली में एक वकील का अपनी ही स्‍टेना से प्रेम संबंध थे। जिससे तंग आकर उस वकील की पत्‍नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। कड़कड़डूमा मीडिएशन सेल में दंपति के बीच तलाक की सहमति बनी। कोर्ट ने वकील को 35 लाख रुपये पत्नी को देने को कहा। कड़कड़डूमा अदालत में वकालत करने वाले महेश की शादी नवंबर 2003 में आशा (दोनों परिवर्तित नाम) से हुई थी। इस शादी से उनकी एक छह साल की बेटी भी है।

आशा का आरोप था कि महेश के अपनी स्टेनो से शादी से पहले संबंध थे। लेकिन इसके बाद भी महेश ने उससे शादी की। इस तरह महेश और उसके परिजनों ने उससे धोखाधड़ी से शादी की। आशा का आरोप था जब वह अक्तूबर 2008 में अपनी मायके से वापस आई तो घर में महेश की स्टेनो को देखा। जब उसके बारे में पूछा तो पति और सास के मुंह पर ताला लग गया। वह स्टेनो महेश के घर में ही रहती रही। रात में महेश शराब पीकर वापस आया। आशा ने फिर उससे उस लड़की के बारे में पूछा। इससे नाराज होकर महेश ने स्टेनो के सामने ही आशा को पीटने लगा।

इस घटना के बाद आशा अपनी बेटी के साथ मायके आ गई। महेश ने बेटी को वापस लेने के लिए और आशा ने गुजारे के लिए अदालत की शरण ली। एमएम सुनैना शर्मा ने मामले को मीडिएश सेल भेजा। वहां पर समझौता हुआ कि दंपति आपसी सहमति से तलाक लेंगे और महेश आशा को कुल 35 लाख रुपये देगा। तलाक के पहले मोशन पर महेश पत्नी को पांच लाख रुपये देगा, दूसरे मोशन पर 25 लाख की प्रॉपर्टी खरीद कर देगा, बेटी का पढ़ाई का खर्च भी उठाएगा। अदालत ने उसे इजाजत दी है कि वह माह में एक रविवार को बेटी से
> मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+