भूकंप पर पीएम ने आपदा प्रबंधन और केबिनेट सचिव की आपात बैठक बुलाई

PM directs Cabinet secretary to call emergancy meeting with disater management on Earth Quake
दिल्‍ली। पूर्व व उत्‍तर भारत में आए भूकंप से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केबिनेट सचिव और आपदा प्रबंधन को आपात बैठक करने का निर्देश दिया है। इस भूकंप का प्रभाव सबसे ज्‍यादा पूर्वी भारत के राज्‍य सिक्किम की राजधानी गंगटोक में रहा है। गंगटोक ही इस भूकंप का केंद्र था। प्रधानमंत्री ने सिक्किम के मुख्‍यमंत्री पवन चामलिंग से फोन पर बातकर भूकंप की वजह से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें हर तरह की मदद पहुंचाने का भी आश्‍वासन दिया। भूकंप की वजह से गंगटोक में बिजली ठप हो गई थी इसके अलावा यहां कुछ इमारते भी गिर गई थीं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है। भारत के कई इलाकों के अलावा इस भूकंप के झटके नेपाल व भूटान के कई इलाकों में महसूस किए गए।

यह भूकंप मुख्‍य रूप से सिक्किम में आया था। इसके अलावा यह पूर्वी भारत के असम और पश्चिम बंगाल के कुद हिस्‍सों में महसूस किया गया। इसके अलावा उत्‍तर भारत में बिहार, उत्‍तर प्रदेश, झारखंड और राजस्‍थान में इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों की वजह से सिक्किम में बिजली व मोबाइल व्‍यवस्‍था ठप हो गई है। सिक्किम में भूकंप से प्रभावित इलाकों में राहत पहंचाने के लिए सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। भूकंप का केंद्र गंगटोक से 64 किलोमीटर दूर था। यह जमीन के 20 किलोमीटर अंदर था। भूकंप के झटके दो बार महसूस किए गए थे। पहली बार 6 बजकर 10 मिनट पर और दूसरी बार 6 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी स्‍पीड 6.8 बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केबिनेट सचिव एके सेठ से फोन पर बात कर उन्‍हें आपदा प्रबंधन के साथ बैठक कर भूकंप से प्रभ‍ावित इलाकों में मदद पहुंचाने के लिए कहा है। जिसके बाद केबिनेट सचिव आपदा प्रबंधन के साथ बैठक कर रहे हैं। इस तरह का भूकंप बहुत कम आता है जो देश के ज्‍यादातर हिस्‍सों में आया हो। 8 सितंबर को भी उत्‍तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय आए भूकंप की तीव्रता रिएक्‍टर पैमाने पर 6.6 थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+