अजहर के लिए अनलकी साबित हुआ जुम्मा

एक समय था जब जुम्मे के दिन अजहर मैदान पर उतरते थे तो क्रिकेट प्रेमी कहते थे कि 'आज तो जुम्मा है, अजहर मियां शतक मारेंगे'। कभी-कभी होता भी ऐसा ही था। अजहर के क्रिकेट करियर की बात करें तो शुकवार यानि की जुम्मा उनके लिये बेहद लकी दिन हुआ करता था। जुम्मे के दिन उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं।
जुम्मे की नमाज़ में उन्होंने ना जाने खुदा से क्या-क्या नहीं मांगा होगा, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि इसी दिन वो अपना बेटा खो देंगे। अजहर के लिये ब्लैक फ्राइडे बनकर साम ने आया। अजहर के करीबी और क्रिकेट के जानकारों की मानें तो जुम्मा वाले दिन अजहर के साथ कभी गलत नहीं हुआ मगर आज उनके जिंदगी में ऐसा सन्नाटा पसर गया है। अजहर को सबसे बड़ा कोफ्त इस बात का है कि इस ईद पर जो बाइक उन्होंने बेटे को गिफ्ट में दी थी, वही उसकी मौत का कारण बन जायेगी।
आपको बताते चलें कि बीते रविवार को अजहरुद्दीन के बेटे 19 वर्षीय अयाजुद्दीन एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इस हादसे में अहजर के बहन के बेटे अजमल-उर-रहमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। अयाजुद्दीन को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अयाजुद्दीन के सिर, पैर, पेट और सीने पर गंभीर चोंटे आईं थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था मगर वह कोमा में थे। आज सुबह लगभग 12 बजे उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications