हुड्डा के 65वें जन्‍मदिन पर कटा 65 किलो का केक

Hooda birthday
सिरसा। मुख्यमंत्री चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 65वां जन्मदिन स्थानीय भादरा तालाब स्थित बंसीवट मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विशेष रूप से तैयार किए गए 65 किलो वजनी तथा 6 फुट ऊंचे केक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि होशियारी लाल शर्मा ने काटा व प्रदेशवासियों को हड्डा के जन्मदिवस की बधाई दी।

कार्यक्रम में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने आहुति डालकर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हुड्डा की दीर्घायु की कामना की। जैसे ही शर्मा ने केक काटा मौके पर हजारों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजन ढोल नगाड़े की तान पर झूम उठे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए और गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को शर्मा ने मिठाईयां भी वितरित की। उपस्थित सभी लोगों को लंगर का प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक सिरसा ग्रामीण प्रधान सुरजीत भावदीन, ऐलनाबाद के ब्लॉक प्रधान सतपाल मेहता, रानिया ब्लॉक अध्यक्ष केहर सिंह कंबोज, कालांवाली ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन इंदौरा, सेठ गोपी चंद कंबोज, प्रेम सिंह कंबोज, रमेश मेहता, परमजीत कौर, कृष्ण सिंगला, नवीन केडिया, आंनद बियानी, ब्राह्मण सभा के प्रधान एसएन पारीक, बलबीर सोनी, प्रभु दयाल भाटी, राजकुमार वर्मा, हीरालाल शर्मा, राम अवतार हिसारिया, शीशपाल केहरवाला, डॉ. सुभाष जोधपूरिया, पूर्ण गिरधर, रमेश खट्टर, संत गुंबर, रवींद्र मलिक, भोला जैन, संजय शर्मा, राजू बजाज, चंद्र भान गोयल, मा. रोशन लाल गोयल, आदि हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

जन्मदिन की बधाई देते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पिछले साढ़े छह वर्ष से अधिक समय के दौरान प्रदेश ने अन्य राज्यों की तुलना में बेहद तरक्की की है। जन्मदिन पर आज हरियाणा विकास एवं प्रगति का दूसरा नाम है और यह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। शर्मा ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश के मुख्यमंत्री लोक भलाई के कार्य कर रहे हैं इससे यह साफ है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी हुड्डा ही लगातार तीसरी बार प्रदेश की बागडोर संभालेंगे। शर्मा ने कहा कि आज पूरा प्रदेश ऐसे नेक दिल मुख्यमंत्री का जन्मदिवस त्योहार के रूप में मना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+