हरियाणा में जेवर लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

मामला हाउसिंग बोर्ड का है, जहां एक नई नवेली दुल्हन घर में रखा सोना लेकर फरार हो गई। पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो महिलाओं सहित चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। कुछ महीने पूर्व हाउसिंग बोर्ड निवासी जितेंद्र सिंह की मुलाकात गोहाना के रहने वाले मुनीष के साथ हुई। मुलाकात बढऩे के बाद मुनीष ने जितेंद्र ने बातों ही बातों में उसकी शादी दिल्ली में रहने वाली उसकी एक परिचत से करवाने की बात कही। जिस पर जितेंद्र ने शादी के लिए हामी भर दी तथा करीब 80 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।
शादी से पहले मुनीष ने लड़की के परिजनों का हवाला देते हुए जितेंद्र से 80 हजार रुपये नकद देने की मांग की तथा दुल्हन पाने की चाह में जितेंद्र ने उसे 80 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद 6 मार्च 2011 को दिल्ली निवासी युवती के साथ जितेंद्र की शादी करवाई। शादी के बाद दुल्हन कुछ दिन तो जितेंद्र के साथ ठीक-ठाक रही तथा इसके बाद अपने परिजनों से मिलने की बात कहकर 25 मार्च 2011 को चली गई।
इस दौरान वह घर से नकदी व आभूषण भी अपने साथ ले गई। कई दिन बीतने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो जितेंद्र ने उससे संपर्क किया, परंतु उसने आने से इंकार कर दिया। जब जितेंद्र दिल्ली पहुंचा तो दुल्हन व उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं मिला। ठगी का अहसास होने के बाद जितेंद्र ने मुनीष से संपर्क साधा। अदालत में दायर याचिका में जितेंद्र ने बताया कि पड़ताल में पाया गया कि महिला पहले से शादीशुदा थी।












Click it and Unblock the Notifications