दिल्ली के पहाड़गंज में एके 47 की गोलियों से सनसनी

पुलिस की जांच अब होटल पर आकर टिक गई है। अंदेशा है कि होटल में ही ठहरे किसी व्यक्ति की यह गोली हो और वह छूट गई हो। ऐसे में होटल कर्मियों ने उसे पेपर में लपेट कर फेंक दिया हो। जिस जगह से यह गोलियां मिली है पुलिस अब उन होटलों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। पहाड़गंज में वर्ष 2005 में हुए धमाके को सुमित अभी तक भूल नहीं पाया है। सुमित ने बताया कि आतंकियों के धमकी के बीच जब आज उसके हाथ गोलियां लगी तो उसके आगे पहाड़गंज के धमाके का दृश्य आ गया। जिसमें उसके पिता बाल-बाल बचे थे।
वहीं करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि चांदनी चौक स्थित साइकिल मार्केट के पास बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तो वहां एक बॉक्स मिला। जिससे तार निकला हुआ था। बॉक्स से तार के टुकड़े और ईट मिले। बम निरोधक दस्ते ने जांच भी की। जिला पुलिस उपायुक्त आईबी रानी ने बताया कि यह डमी बम था और पुलिस की सतर्कता जांचने के लिए इस तरह का अभ्यास किया गया।












Click it and Unblock the Notifications