कश्मीर: खूनी नाले में गिरी बस, 16 की मौत, 23 जख्मी
श्रीनगर।
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार की दोपहर एक ऐसे हादसे ने दशतक दी जिससे पूरे इलाके सनसनी फैल गई। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में गिर गई। दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 23 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार मिनी बस में लगभग 40 लोग सवार थे। यह बस रामबन से बनिहार की तरफ जा रही थी। आज दोपहर जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर यह दुर्घटनागस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 400 फुट गहरे खाई रूपी नाले में गिर गई। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार 16 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य लोग जख्मी हो गये। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने बताया कि घायलों की संख्या लगभग 23 है जिनमें से 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बस के सभी यात्री बाहर है किसी के भी लापता होने की सूचना नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications