आरक्षण के लिए अन्नागिरी करेंगे हरियाणा के जाट

Haryana Jats to follow Annagiri for reservation
हिसार। जाट आंदोलन के नाम से आपके मन में सीधे ट्रेन रोकने की घटनाएं सबसे पहले जेहन में आती होंगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। रेल रोको, चक्का जाम करने वाले जाट अब आरक्षण के लिए अन्नागिरी करके दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन व अनशन करेंगे। प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने के लिए 13 सितंबर को मथुरा के पालखेड़ा गांव में महापंचायत होगी, जिसमें हिसार सहित देश के कोने कोने से जाट समुदाय के लोग पहुंचेंगे।

इस महापंचायत में आरक्षण मांग के दौरान शहीद हुए सुनील श्योराण को श्रद्धाजंलि दी जाएगी और उसके बाद उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। रविवार को हिसार में हुई प्रेस कांफ्रेंस में संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एच पी सिंह परिहार ने कहा कि देश में जाटों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। इस समुदाय के लोगों को कुछ राज्यों में तो आरक्षण दिया लेकिन अन्य राज्यों व केंद्र स्तर आरक्षण नहीं दिया है। वहीं दूसरी तरफ अन्य समुदायों को पूरे देश में एक जैसे आरक्षण सुविधा मिली हुई है।

आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर मार्च में तीन दिन का क्रमिक अनशन किया गया उस दौरान प्रधानमंत्री व गृह मंत्री ने बातचीत कर छह महीने के अंदर ठोस निर्णय देने का आश्वासन दिया था। समय सीमा 15 सितंबर को समाप्त हो रही है लेकिन सरकार की तरफ से कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई। 13 सितंबर को पालखेड़ा गांव में महापंचायत आयोजित की जा रही है जिसमें पूरे देश के लाखों जाट को आमंत्रित किया गया है।

इस दौरान रणनीति तैयार की जाएगी कि दिल्ली में अन्ना की तरह कब से शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया जाए। पिछले तीन साल में हमने सभी तरह से विरोध प्रदर्शन कर के देख लिया लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। सरकार यदि हमें ओबीसी में शामिल कर देती है तो देश के तमाम कालेजों में ओबीसी की खाली रह जाने वाली सीटों पर समुदाय के बच्चे दाखिला लेकर बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+