अगर जनता को उम्मीदवार पसंद नहीं तो चुनाव रद्द कर दें : अन्ना टीम

रालेगण सिद्धि। अन्ना के गांव रालेगण सिद्दि में अब से थोड़ी देर पहले अन्ना टीम की बैठक खत्म हुई है। बैठक खत्म करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अन्ना टीम और सिविल सोयायटी के अहम सदस्य अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में 12 मिनट में 17 बिल पास करा दिया गया है।

इससे सांसदों के रोल पर सवाल उठते हैं। केजरीवाल ने कहा कि जनता से पूछे बिना कोई भी कानून बनाना गलत है। जनता को यदि उम्मीदवार पसंद नहीं हो तो चुनाव रद्द होना चाहिए। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि जन लोकपाल बिल को लेकर जल्द ही अन्ना हजारे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखेंगे।

केजरीवाल ने अरूणा राय के लिए भी कहा कि अरूणा जी के बिल और अन्ना टीम के बिल में सिर्फ तीन बातों पर मतभेद हैं। लेकिन इसे दूर करने के लिए हम हमेशा से तैयार थे और तैयार रहेगें।

बात-चीत का विकल्प खुला हुआ है। केजरीवाल ने साफ कहा कि सिटीजन चार्टर सहित 3 मुद्दों पर अरुणा से टीम अन्ना का मतभेद है। अरुणा ने जन लोकपाल को लेकर कोई कानून तैयार नहीं किया है, बल्कि यह तो केवल प्रस्ताव है। आपको बता दें कि अन्ना टीम की आज ये पहली बैठक थी दूसरी बैठक कल भी होगी। जिसमें अन्ना का भ्रष्टाचार के खिलाफ देश भ्रमण का कार्यक्रम तय करने की बात पर विचार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+